Pak Airstrikes on Afghanistan: अफ़ग़ानिस्तान पर पाकिस्तान के हवाई हमले में 400 लोगों की मौत, 250 घायल, जानिए दोनों देशों का क्या है कहना?

Pakistani Airstrikes on Afghanistan: अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में एक सोमवार को पाकिस्तान के हवाई हमले में लगभग 400 लोगों की मौत हो गई है.…

Pak Airstrikes on Afghanistan: अफ़ग़ानिस्तान पर पाकिस्तान के हवाई हमले में 400 लोगों की मौत, 250 घायल, जानिए दोनों देशों का क्या है कहना?

Pakistani Airstrikes on Afghanistan:

अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में एक सोमवार को पाकिस्तान के हवाई हमले में लगभग 400 लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा 250 लोग घायल बताए जा रहे है. अफ़ग़ानिस्तान की तालिबान सरकार की माने तो यह हमला काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल किया गया है. तालिबान ने इस हमले के लिए पाकिस्तान (Pak Airstrikes on Afghanistan) को ज़िम्मेदार ठहराया है.

अस्पताल पर हमला

तालिबान सरकार के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि सोमवार शाम अस्पताल पर हमला हुआ. जिसमें कुछ लोगों की मौत हुई और कई घायल हो गए. पाकिस्तान ने अस्पताल को निशाना बनाने से इनकार किया है. मंत्रालय का कहना है कि हमले में काबुल और पूर्वी अफ़ग़ान प्रांत नंगरहार में सैन्य ठिकानों और ‘आतंकवादी ठिकानों’ को निशाना बनाया गया.

Pak Airstrikes on Afghanistan, 400 लोगों की मौत

अफ़ग़ानिस्तान तालिबान सरकार के उप प्रवक्ता हमदुल्लाह फ़ितरत ने एक्स पर लिखा, पाकिस्तानी सेना ने आज शाम (सोमवार) लगभग 9 बजे ओमिद नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमला किया. यह 2000 बेड का अस्पताल है जहां नशे की लत से जूझ रहे मरीजों का इलाज किया जाता है. अस्पताल का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया है. बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की आशंका है. अब तक करीब 400 लोगों की मौत और लगभग 250 लोगों के घायल होने की सूचना है. राहत दल मौके पर मौजूद हैं. वे आग पर काबू पाने और मलबे से शव निकालने का काम कर रहे हैं.

अन्य ख़बरें जानें-

Rajya Sabha Election Result: हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों दोनों पार्टीयों के नाम

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *