Chandigarh Unidentified Man Dies:
चंडीगढ़ के मलोया थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति के मृत मिलने का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार दिनांक 28 मार्च 2026 (धारा 194 BNSS) के तहत यह मामला दर्ज किया गया है. पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि एक अज्ञात व्यक्ति को GMCH-32, चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जांच के दौरान किसी प्रकार की संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि (फाउल प्ले) सामने नहीं आई है.
मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. शव को GMSH-16, चंडीगढ़ के मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है और मामले में इनक्वेस्ट कार्यवाही धारा 194 BNSS के तहत जारी है.
पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए उसके हुलिए का विवरण सार्वजनिक किया है और प्रमुख समाचार पत्रों में उसकी तस्वीर प्रकाशित करने की अनुमति मांगी है.
मृतक का विवरण
- नाम: अज्ञात
- आयु: लगभग 40 वर्ष
- कद: लगभग 5 फीट 4 इंच
- रंग: गेहुआं
- बाल: काले
- कपड़े: हरे रंग का अस्पताल गाउन
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के बारे में कोई जानकारी हो, तो वह थाना मलोया, चंडीगढ़ पुलिस या नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करे, ताकि उसकी पहचान कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके.
अन्य ख़बरें जानें-
विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए पंजाब पूरी तरह तैयार: मुख्य निर्वाचन अधिकारी
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



