अमृतसर : नशे की तस्करी में जुटे तस्करों पर अमृतसर एसटीएफ ने शनिवार को करारा चोट किया। पुलिस ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और पांच किलो 530 ग्राम हेरोइन जब्त किया। पुलिस की मानें तो बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 करोड़ रूपये है।
पुलिस जो पैकेट दिखा रही है, उसे आप गौर से देख लें। ये सफेद पाउडर ही आज के नशे में काले होते जा रहे पंजाब का काला सच है। वो काला सच जो युवाओं की नसों में बहता जा रहा है। हर पल युवाओं को वो अपने आगोश में लीलता जा रहा है। ये हकीकत है पंजाब की, जिसके चेहरे पर नशे की कालिख इतनी तेजी से फैलती जा रही है कि आने वाले कल में इस पंजाब का चेहरा देखने लायक नहीं रहेगा।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी करके जांच में जुटी थी। इसी दौरान तीन लोगों को पकड़ा गया। इनके पास से पुलिस ने 5 किलो 530 किलो ग्राम हेरोइन बरामद किया। पुलिस ने बताया कि तरनतारन से बलविंदर सिंह को एक किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। जबकि उसकी निशानदेही पर बोहड़ सिंह और मेजर सिंह को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से पुलिस ने चार किलो से ज्यादा हेरोइन गिरफ्तार किया गया।
एआईजी रशपाल सिंह ने बताया कि बोहड़ सिंह और मेजर सिंह का संबंध पाकिस्तान के तस्करों से था। पाकिस्तानी तस्कर उनकी जमीन में हेरोइन दबाकर भाग जाते थे। इसके बाद दोनों हेरोइन निकालकर उसे ठिकाने लगा देते थे। पुलिस को कोशिश है कि दोनों से पूछताछ के बाद नशे में शामिल दूसरे आरोपियों तक पहुंचा जाए।
