महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 11 कैडेट एनडीए और अन्य प्रमुख रक्षा प्रशिक्षण अकादमियों के लिए चयनित

चंडीगढ़, 27 जनवरी: महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज़ प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट, एसएएस नगर के 11 कैडेटों ने पिछले एक माह के दौरान प्रतिष्ठित नेशनल डिफेंस अकादमी…

चंडीगढ़, 27 जनवरी: महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज़ प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट, एसएएस नगर के 11 कैडेटों ने पिछले एक माह के दौरान प्रतिष्ठित नेशनल डिफेंस अकादमी (एनडीए) तथा अन्य प्रमुख रक्षा प्रशिक्षण अकादमियों में प्रवेश प्राप्त किया है।

पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि यह उपलब्धि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की सशस्त्र बलों में भर्ती हेतु युवा प्रतिभाओं को निखारने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि इस संस्थान की स्थापना से अब तक कुल 289 कैडेट विभिन्न रक्षा प्रशिक्षण अकादमियों में शामिल हो चुके हैं।

कैडेटों को प्रशिक्षण अकादमियों में चयन पर बधाई देते हुए अमन अरोड़ा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें कड़ी मेहनत करने और आदर्श अधिकारी बनने के लिए प्रेरित किया।

अरोड़ा ने बताया कि आठ कैडेटों का एनडीए के 155वें कोर्स के लिए चयन हुआ है, जिनमें लुधियाना से विश्वरूप सिंह ग्रेवाल और भास्कर जैन, पटियाला से अपारदीप सिंह साहनी, पठानकोट से परमदीप सिंह, बठिंडा से रेहान यादव, संगरूर से सुखप्रीत सिंह, जालंधर से प्रिंस कुमार दुबे तथा शौर्य वर्धन सिंह शामिल हैं। रोपड़ जिले के कैडेट गुरकीरत सिंह का इंडियन नेवल अकादमी (आईएनए) के 117वें कोर्स के लिए चयन हुआ है। इसके अतिरिक्त, बठिंडा के गुरनूर सिंह का मिलिट्री कॉलेज ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियरिंग (एमसीईएमई), सिकंदराबाद स्थित कैडेट्स ट्रेनिंग विंग (सीटीडब्ल्यू) में चयन हुआ है, जबकि जालंधर के आकाश सिंह कुशवाहा तकनीकी एंट्री स्कीम (टीईएस)-54 कोर्स के तहत मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (एमसीटीई), महू स्थित सीटीडब्ल्यू में शामिल हुए हैं। गुरनूर सिंह ने तकनीकी एंट्री स्कीम (टीईएस)-54 कोर्स में देश भर में 15वां रैंक प्राप्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *