रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सौर ऊर्जा अपनाने के विजन पर रेलवे ने तेजी से काम शुरू कर दिया है। रेलवे जल्द ही सौर ऊर्जा से रोशन होने वाली देश की पहली यात्री ट्रेन शुरू करने जा रहा है। यह ट्रेन नई दिल्ली से अमृतसर तक चलने वाली शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस होगी।
उत्तर भारत के साथ दक्षिण भारत में भी इसी तरह की ट्रेन रेलवे शुरू करेगा। यह ट्रेन चेन्नई से मदुरैई तक चलेगी। कोच की छतों पर सोलर पैनल लगेंगे और इनसे पैदा होने वाली बिजली से कोच में लगे पंखे और लाइटें जलेंगी।
रेलवे ने सौर ऊर्जा के जरिए कोच रोशन करने का प्रयोग बीते वर्ष दिल्ली से रेवाड़ी जाने वाली डेमू में किया था। इस ट्रेन के कुछ कोच में सोलर पैनल लगाए गए थे।

